महानगर में राष्ट्रवादी काँग्रेस सदस्य जोड़ो अभियान चलाया जाएगा - मो.रफिक सिद्दीकी

महानगर में राष्ट्रवादी काँग्रेस सदस्य जोड़ो अभियान चलाया जाएगा - मो.रफिक सिद्दीकी

अकोला - अकोला महानगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पुर्व केद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार एवं प्रदेश अध्यक्ष जयंतराव पाटील के मार्गदर्शन में महानगर राष्ट्रवादी कांग्रेस  द्वारा सदस्य जोडो अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत  करेंगी ऐसी मंशा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मो.रफीक सिद्दिकी इनके द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद मे की।

शरदचंद्र पवार प्रणित राष्ट्रवादी कांग्रेस के महानगर के रूप में हुई नियुक्ति पर उन्होंने पत्रकारों से संवाद किया ।महानगर में राष्ट्रवादी कॉग्रेस का जनाधार है। 

ग्रामीण और शहरी अंचल में राष्ट्रीय नेता पवार को माननेवाला वर्ग बडी संख्या मे मौजूद है। इसी उपलक्ष में पार्टी संगठन और आगामी चुनाव में भी अपना जोश अपनी शक्ति के साथ प्रदर्शित करेगी ऐसी आशा भी इस वक्त की । 

महानगर में राष्ट्रवादी काँग्रेस सदस्य जोड़ो अभियान चलाया जाएगा - मो.रफिक सिद्दीकी
मो.रफीक सिद्दीकी अनेक वर्षो से राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में सेवारत है। वह सन 2012 में अकोला मनपा के उपमहापौर पद  की कमान भी संभाल चुके है। सन 2007 में भी वे मनपा स्यायी समिति के सभापति के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस का परचम मनपा में लहराया है। 

वे खदान परिसर के प्रभाग क्रमांक 16 मे नगरसेवक के रूप में चुने गए। पार् अब तक पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव के रूप में कार्यरत थे.। महानगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष के रूप में भी वे सेवारत थे उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, प्रामाणिकता, कर्मठता, विश्वास, सेवा को देखते हुए प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उन्हें महानगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर सेवा करने का मौका प्रदान किया है।ऐसी जानकारी इस समय दी गई। इस पत्रकार वार्ता में    जिला अध्यक्ष संग्राम गावंडे, देवानंद ताले,पंकज गावंडे, अब्दुल अनिस,एवं महानगर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

close